Trusted Source Image

RSSB 4th Grade Result 2025: आरएसएसबी ग्रेड 4 रिजल्ट कल होगा जारी, अध्यक्ष ने की घोषणा, जानें परिणाम समय

Santosh Kumar | January 15, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read

फोर्थ ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट शामिल होगी।

राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि आरएसएसबी ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 कल जारी किए जाएंगे। राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड मेरिट लिस्ट कल शाम 5 बजे तक पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को पूरे राज्य में कई शिफ्टों में आयोजित की गई। लाखों उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025 अभियान का मकसद कुल 53,749 पदों को भरना है।

Rajasthan 4th Grade Result 2025: रिजल्ट कैसे देख सकेंगे?

फोर्थ ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट शामिल होगी। योग्य उम्मीदवार अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाए जाएंगे।

कैंडिडेट्स राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में देख सकेंगे। मीटिंग के बाद चेयरमैन ने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट में सफल कैंडिडेट्स को बधाई दी।

Also readRajasthan 4th Grade Result 2025 Live: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट अनुमोदित; क्या आज आएगा परिणाम? कटऑफ जानें

RSSB 4th Grade Merit List 2025: बोर्ड मीटिंग में क्या हुआ?

चेयरमैन के अनुसार, आरएसएसबी ने अपनी बोर्ड मीटिंग में जिन एजेंडा आइटम को मंज़ूरी दी है, वे इस प्रकार हैं-

  • आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 आंसर की
  • आरएसएसबी परिचालक रिजल्ट
  • आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट

अगर रिजल्ट डाउनलोड करते समय कोई समस्या या एरर आता है, तो आरएसएसबी हेल्पडेस्क से संपर्क करें। सभी योग्य उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें, क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू हो सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications