REET Exam Analysis 2025: रीट लेवल 1, 2 शिफ्टवाइज एनालिसिस, आसान से कठिनाई स्तर जानें
Saurabh Pandey | February 27, 2025 | 08:14 PM IST | 1 min read
राजस्थान में शिक्षकों पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रीट एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए उम्मीदवारों के ज्ञान और शिक्षण योग्यता का आंकलन करती है।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 आज यानी 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। रीट परीक्षा दो दिनों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें लेवल 1 और लेवल 2 के पेपर 27 और 28 फरवरी, 2025 को निर्धारित हैं।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान में शिक्षकों पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रीट एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए उम्मीदवारों के ज्ञान और शिक्षण योग्यता का आंकलन करती है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है- पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
REET 2025: लेवल 1 परीक्षा एनालिसिस
रीट लेवल 1 परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र और गणित का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का था, जबकि भाषा I (अनिवार्य) ,भाषा II (अनिवार्य) पेपर मध्यम स्तर का और पर्यावरण अध्ययन का पेपर मध्यम से आसान स्तर का था।
REET 2025: लेवल 2 परीक्षा एनालिसिस
रीट लेवल 2 परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र , भाषा I (अनिवार्य) , भाषा II (अनिवार्य) का पेपर मध्यम प्रकार का था, जबकि गणित का पेपर मध्यम से कठिन स्तर का था। ओवरआॉल बात करें तो पेपर मध्यम से कठिन स्तर का था।
REET 2025: रीट परीक्षा के आंकड़े
रीट 2025 परीक्षा के पहले दिन, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने पहली पाली के लिए 4,61,321 उम्मीदवारों और दूसरी पाली के लिए 5,41,599 उम्मीदवारों को पंजीकृत किया गया।
REET Exam 2024-25 Live: रीट आंसर की जल्द
रीट उत्तर कुंजी 2025 जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर आधिकारिक कुंजी जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अनौपचारिक उत्तर कुंजी जल्द ही विभिन्न कोचिंग केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’