Saurabh Pandey | February 26, 2025 | 10:34 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 4,12,024 यूनीक पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अधिकतम चार टेस्ट पेपर/विषयों का चयन करने का विकल्प दिया गया था, जो पिछले वर्षों की प्रक्रिया के अनुरूप है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक (13, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 1 अप्रैल ) आयोजित की जाएगी। परीक्षा 43 पालियों में होगी, प्रत्येक पाली की अवधि 90 मिनट होगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 4,12,024 यूनीक पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अधिकतम चार टेस्ट पेपर/विषयों का चयन करने का विकल्प दिया गया था, जो पिछले वर्षों की प्रक्रिया के अनुरूप है।
सीयूईटी पीजी 2025 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में होगा। एम.टेक/हायर साइंसेज के प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होंगे। इसके अलावा
आचार्य (Acharya) विषयों के प्रश्न पत्र केवल संस्कृत में होंगे, जबकि भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) और बौद्ध दर्शन (Bauddha Darshana) के पेपर तीन भाषाओं (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) में होंगे। हिंदू अध्ययन (Hindu Studies) हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
सीयूईटी पीजी 2025 तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक, शिफ्ट 2 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शिफ्ट 3 शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक होगी।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को सीयूईटी पीजी 2025 से संबंधित कोई समस्या हो तो वे 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या डाक पते helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
बता दें कि सीयूईटी पीजी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 जनवरी से 8 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसके बाद 10 से 12 फरवरी 2025 तक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने के लिए सुधार विंडो प्रदान की गई थी।