Rajasthan PTET Correction Window 2026: राजस्थान पीटेट करेक्शन विंडो ओपन; आंसर-की चैलेंज करने की आज लास्ट डेट
Santosh Kumar | June 19, 2026 | 03:52 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ₹500 का शुल्क देकर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने राजस्थान पीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। वीएमओयू ने आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ ही, राजस्थान पीटेट प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की विंडो आज बंद हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आखिरी समय में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 18 से 30 जून तक करेक्शन विंडो खोली गई है। उम्मीदवार ₹500 का शुल्क देकर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
PTET Correction Window 2026: संपादन योग्य विवरण
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लीकेशन फ़ॉर्म में नाम, माता-पिता के नाम, फ़ोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 14 जून को किया गया।
राजस्थान पीटीईटी 2026 की उत्तर कुंजी 16 जून 2026 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर 17 से 19 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा।
Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जल्द
आपत्ति दर्ज करने के लिए पोर्टल 19 जून तक खुला रहेगा। इसके बाद किसी भी आवेदन या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति वाले प्रश्नों का चयन करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
वीएमओयू, फाइनल आंसर की की मदद से राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिज़ल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की का इस्तेमाल करके अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं।
अगली खबर
]Bihar BEd CET Result 2026: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट biharcetbed-brabu.in पर घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी
परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने नतीजे, स्कोर और रैंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही बीएड में दाखिले की प्रक्रिया अब शुरू होनी वाली है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम