Rajasthan PTET Result 2024: राजस्थान पीटीईटी परिणाम ptetvmou2024.com पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 08:47 PM IST | 1 min read
राजस्थान पीटीईटी 2024 परीक्षा 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और 4 वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आज यानी 4 जून को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2024 (PTET 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाकर राजस्थान पीटीईटी 2024 परिणाम देख सकते हैं।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान पीटीईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम, माता का नाम और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार रोल नंबर का उपयोग करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं। संस्थान जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान पीटीईटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक, कुल अंक, रैंक और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान पीटेट 2024 परीक्षा दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd) कार्यक्रमों और चार वर्षीय एकीकृत बैचलर ऑफ साइंस एंड एजुकेशन (BSc-BEd) व बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड एजुकेशन (BA-BEd) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। ये कार्यक्रम राजस्थान राज्य के विभिन्न संस्थानों द्वारा पेश किए जाते हैं।
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी। राजस्थान पीटेट 2024 के लिए कुल 4.28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 88.52% कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए। पीटीईटी परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय से 0744-2471156, 6367026526 पर संपर्क कर सकते।
Rajasthan PTET 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
- होमपेज पर, “PTET 2024 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब, राजस्थान पीटीईटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र