Rajasthan BSTC Answer Key 2025: राजस्थान बीएसटीसी आंसर की predeledraj2025.in पर जारी, 8 जून तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | June 6, 2025 | 08:10 AM IST | 1 min read
राजस्थान प्री डीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री.डीएलएड (बीएसटीसी) आंसर की 2025 जारी कर दिया है। प्री. डी.एल.एड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in के माध्यम से अंतरिम कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 5 जून से 8 जून 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 8 जून के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति वाले प्रश्नों की संख्या का चयन कर आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गईं आपत्तियों की एक विषय विशेषज्ञ पैनल जांच करेगा, यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो फाइनल आंसर की में संशोधन किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी फाइनल उत्तर कुंजी 12 जून, 2025 को जारी की जाएगी।
Rajasthan Pre DElEd BSTC Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी की हार्ड कॉपी रखें।
Rajasthan Pre DElEd BSTC: राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग डेट
राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया पंजीकरण 18 जून से शुरू होगा और 24 जून 2025 को बंद होगा। पहली आवंटन सूची 27 जून 2025 को जारी की जाएगी।
Rajasthan Pre DElEd 2025: परीक्षा विवरण
राजस्थान प्री डीएलएड (बीएसटीसी) परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल