Santosh Kumar | June 5, 2025 | 03:19 PM IST | 2 mins read
आरयूएलईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Download this RULET Question Paper eBook to get detailed information about the exam pattern, syllabus, marking scheme, difficulty level and more.
Download Now
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली आरयूएलईटी 2025 (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) के एडमिट कार्ड आज यानी 5 जून को जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स में एडमिशन के लिए रूलेट परीक्षा आयोजित करती है। आरयूएलईटी 2025 परीक्षा 8 जून 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Check: RULET 2025 Admit Card Out - Direct Link
Don't Miss: RULET Question Paper with Detailed Solutions
Latest: Legal Maxims Practice Questions | Landmark Judgements
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
आरयूएलईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यदि उम्मीदवार फॉर्म नंबर भूल गए हैं, तो इसे "फॉरगेट फॉर्म नंबर?" लिंक की मदद से प्राप्त किया जा सकता है।
आरयूएलईटी एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देशों का विवरण शामिल है। रूलेट 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को साथ लाना होगा।
आरयूएलईटी 2025 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। रूलेट 2025 परीक्षा में अंग्रेजी, लीगल अप्टीट्यूड, करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज जैसे विषय शामिल होंगे।
आरयूएलईटी 2025 आंसर की 8 जून को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आपत्ति होने पर अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर 9 या 10 जून को विधि विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में ऑफलाइन जमा करा सकते हैं।
Also readMH CET 5-Year LLB Result 2025: एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
इसके बाद 9 जून 2025 से ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। आरयूएलईटी फाइनल आंसर की 14 जून को जारी की जाएगी। आरयूएलईटी रिजल्ट 24 जून 2025 को प्रोविजनल रूप से घोषित किया जाएगा।
वहीं काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी। आरयूएलईटी यूनिवर्सिटी लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने वाले छात्रों को राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है।
आरयूएलईटी 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी लाना अनिवार्य है।