Rajasthan News: राजस्थान में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मिलेंगे विशेष स्मार्टफोन, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Press Trust of India | November 23, 2024 | 11:00 AM IST | 1 min read
राज्य सरकार ने स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि युक्त विशेष स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
जयपुर: राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि वाले विशेष स्मार्टफोन देने का फैसला किया है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को यह घोषणा की। वे कोटा दक्षिण नगर निगम के एक वार्ड में आयोजित 'सरकार आपके द्वार, समस्या समाधान' शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की 'चाइल्ड विद स्पेशल एजुकेशन स्कीम' के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मदद से निशुल्क सहायक उपकरण दिए जाते हैं।
Rajasthan School: बैटरी ट्राइसाइकिल देगी सरकार
मंत्री ने बताया कि अब तक जिन विद्यार्थियों के पैर खराब हैं और जो चलने में असमर्थ हैं, उन्हें हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिलें दी जाती थीं, लेकिन इस बार उन्हें बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिलें दी जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि इसी प्रकार, राज्य सरकार पहली बार दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि युक्त विशेष स्मार्ट फोन निःशुल्क उपलब्ध कराएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई में सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई।
उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज
मीडिया से बात करते हुए दिलावर ने कहा कि राज्य में होने वाले उपचुनाव में भाजपा 7 विधानसभा सीटों में से कम से कम 5 पर जीत हासिल करेगी। राजस्थान उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज (23 नवंबर) होगी।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी