Rajasthan News: राजस्थान में स्कूली बस पलटने से 3 बच्चियों की हुई मौत; 25 अन्य बच्चे घायल
Press Trust of India | December 8, 2024 | 05:45 PM IST | 2 mins read
देसूरी नाल के पास सड़क हादसे में मृतक छात्राओं की पहचान प्रीति (12), आरती (13) और अनीता (14) के रूप में की गई है।
नई दिल्ली: राजसमंद जिले (राजस्थान) के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार (8 दिसंबर, 2024) को सुबह एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 25 अन्य बच्चे घायल हो गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आमेट के महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थी बस से पिकनिक के लिए देसूरी (पाली) में परशुराम महादेव मंदिर जा रहे थे। बस में 62 बच्चे और 6 अध्यापक सवार थे।
उन्होंने बताया कि देसूरी नाल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार तीन लड़कियों की मौत हो गई । इस दौरान हादसे में 25 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसपी ने बताया कि, इसके अलावा बस में सवार बच्चों समेत 37 लोगों को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक छात्राओं के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रीति (12), आरती (13) और अनीता (14) के रूप में की गई है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुःख -
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने दुःख जताते हुए ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, राजसमंद के आमेट से परशुराम महादेव के दर्शन हेतु जा रही स्कूल बस की पाली जिले के देसूरी नाले में हुई दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित एवं त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायल बच्चों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल