Rajasthan LSA Result 2025: राजस्थान एलएसए रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित, सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | October 17, 2025 | 05:03 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी एलएसए मेरिट सूची 2025 जारी होने के साथ, सफल उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पशुधन सहायक (एलएसए) भर्ती 2024 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं। आरएसएसबी एलएसए भर्ती 2024 परीक्षा 13 जून 2025 को शाम की पाली में आयोजित की गई। राजस्थान एलएसए भर्ती 2024 के तहत कुल 2,783 रिक्त पद भरे जाएंगे।
आरएसएसबी एलएसए मेरिट सूची 2025 जारी होने के साथ, सफल उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए पात्र हैं। आरएसएसबी ने राजस्थान पशुधन सहायक रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
Rajasthan LSA Result 2025: राजस्थान एलएसए कटऑफ भी जारी
राजस्थान एलएसए मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, रैंक, श्रेणी और अंक शामिल हैं। अभ्यर्थियों के आवेदन में दी गई जानकारी और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार वरीयता सूची तैयार की गई है।
बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल पर परिणामों के साथ-साथ श्रेणीवार आरएसएसबी पशुधन सहायक कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इसके अलावा, आरएसएसबी ने परिणाम पीडीएफ में हटाए गए प्रश्नों का विवरण भी जारी किया है।
Also read RSSB Jamadar Recruitment 2025: राजस्थान जमादार ग्रेड 2 भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 नवंबर तक करें आवेदन
RSSB LSA Result 2025: आरएसएसबी एलएसए रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान पशुधन सहायक परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में रिजल्ट अनुभाग पर क्लिक करें।
- राजस्थान एलएसए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके ओपन करें।
- इसमें कंट्रोल-एफ के जरिए अपने रोल नंबर, नाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
RSSB LSA Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर की भी जारी
बोर्ड ने नतीजों के साथ ही आरएसएसबी एलएसए फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आंसर-की से दो सवाल हटा दिए हैं। बोर्ड को 30 सवालों पर कुल 1,235 ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त हुईं।
आरएसएसबी एलएसए आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में आंसर की अनुभाग में उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]Haryana DElED Exam 2025: हरियाणा डीएलएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दिशानिर्देश जारी, 23 अक्टूबर से शुरू होगा एग्जाम
नियमित, री-अपीयर और मर्सी चांस श्रेणी के छात्र-अध्यापकों के लिए बाह्य और आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 23 से 30 अक्टूबर तक संबंधित शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’