RUHS Recruitment 2024: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी में मेडिकल ऑफिसर के 1220 पदों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | September 13, 2024 | 03:17 PM IST | 2 mins read
आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी (RUHS) में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू की गई है।
राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 1 अक्टूबर तय की गई है। पंजीकृत उम्मीदवार 8 से 10 अक्टूबर तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होगा।
आरयूएचएस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार के पास राजस्थान मेडिकल काउंसिल का स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए, अन्यथा अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा।” ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना, सूचना पुस्तिका, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश आदि को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Medical Officer Direct Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन से पहले कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
- राजस्थान मेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
- साथ ही, राजस्थान की संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है।
Also read Rajasthan CET Exam 2024: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा तिथि में किया गया संशोधन, नई तिथि जारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, जो अभ्यर्थी राजस्थान के गैर-निवासी हैं, उन्हें सामान्य अभ्यर्थी माना जाएगा तथा उन्हें आयु/ शुल्क में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को 5000 रुपये गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। राजस्थान राज्य के एससी/ एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के दौरान एक वर्ष तक 15600-3910 (पे लेवल 14) के तहत 39,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल भत्ते के तौर पर 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी।
RUHS Registration 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
- इसके बाद लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में विजिट करें।
- फिर‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा