Rajasthan School News: सरकारी-निजी स्कूलों में हर गुरुवार रेगुलर यूनिफॉर्म के बिना आएंगे बच्चे, आदेश जारी
Santosh Kumar | January 14, 2026 | 09:17 PM IST | 1 min read
जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था प्रदेश के करीब 68 हजार स्कूलों और लगभग 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर लागू होगी।
जयपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर गुरुवार को स्टूडेंट्स रेगुलर यूनिफॉर्म के बजाय अपने कैज़ुअल या ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर स्कूल आ सकेंगे।यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर ही नहीं, बल्कि शिक्षकों पर भी लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार, टीचर गुरुवार को अपनी पसंद के लोकल या पारंपरिक कपड़े भी पहन सकते हैं। शिक्षा विभाग का मकसद स्टूडेंट्स में कल्चरल जागरूकता बढ़ाना और हर दिन यूनिफॉर्म पहनने की मजबूरी से राहत देना है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। यह व्यवस्था प्रदेश के करीब 68 हजार स्कूलों और लगभग 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर लागू होगी।
विभाग के अनुसार सप्ताह में 1 दिन अलग परिधान पहनने से बच्चों को स्वतंत्रता का अनुभव होगा। निजी स्कूलों में जहां सप्ताह में अलग ड्रेस कोड होता है, अब सरकारी-निजी दोनों स्कूलों में यह व्यवस्था कॉमन डे के रूप में लागू रहेगी।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत, फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम