Rajasthan News: आरएएस भर्ती परीक्षा को लेकर अशोक गहलोत का बयान, कहा- सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं
Santosh Kumar | June 14, 2025 | 10:02 AM IST | 1 min read
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए वादे को लेकर गंभीर नहीं है।
राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार (13 जून) को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह युवाओं के भविष्य को लेकर कतई गंभीर नहीं है। गहलोत ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "ऐसा लगता है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य और भर्ती परीक्षाओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है।"
उन्होंने कहा, "आरएएस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों और सभी विधायकों ने सीएम को पत्र लिखा। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से कहा कि उनका काम हो जाएगा और उनकी भूख हड़ताल समाप्त करा दी।"
RPSC RAS News: 'विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब बातों के चलते अभ्यर्थियों को लगा कि परीक्षा की तिथि आगे बढ़ जाएगी, लेकिन आरपीएससी ने तिथि में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "क्या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात किए बिना ऐसा वादा किया? क्या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच संवादहीनता इतनी है?"
RAS Mains 2025: 'सरकार को युवाओं की चिंता नहीं'
गहलोत ने कहा कि हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर जो वादा किया था, उसे लेकर वे गंभीर नहीं हैं? इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री केवल पत्र क्यों लिख रहे हैं, जबकि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर निर्णय करवाना चाहिए।
कांग्रेस नेता के अनुसार, ''भाजपा अपनी अंदरूनी राजनीति में चाहे कितनी भी उलझे परन्तु युवाओं के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कैसे किया जा सकता है? मुख्यमंत्री को अभ्यर्थियों से बात कर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए।''
अगली खबर
]Teachers Protest: यूपी में 7 साल से नहीं आई कोई शिक्षक भर्ती, बेरोजगारों ने आयोग दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
इसके विरोध में प्रयागराज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी की और जल्द से जल्द परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख सहायक शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन