Rajasthan Pre DElEd Final Answer Key 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फाइनल आंसर की जारी, 14 जून को रिजल्ट
Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 10:43 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान कर शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार 15 जून से 23 जून 2025 तक विकल्प भर सकते हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान तकरना होगा।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की फाइनल आंसर की सभी चार शिफ्टों के सभी सेट - ए, बी, सी और डी के लिए जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि इस बार छात्रों को 6 बोनस अंक दिए जाएंगे। ये अंक गलत प्रश्नों या उत्तर विकल्पों के कारण दिए जा रहे हैं।
BSTC Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- अब बीएसटीसी फाइनल आंसर की प्री डी.एल.एड. 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना प्रश्न पत्र सेट (A, B, C, या D) चुनें।
- अपने डिवाइस पर उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अपने उत्तरों को अंतिम उत्तर कुंजी से क्रॉस-चेक करें।
Pre DElEd Result 2025: रिजल्ट डेट
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा।
BSTC Counselling 2025: काउंसलिंग पंजीकरण डेट
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान कर शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार 15 जून से 23 जून 2025 तक विकल्प भर सकते हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान तकरना होगा।
Rajasthan BSTC Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग के लिए पहले राउंड की अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025 को जारी की जाएगी। पहले चरण के अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 26 जून से 2 जुलाई तक कर सकते हैं। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित शिक्षा संस्थान में फिजिकल रिपोर्टिंग करने की तिथि 26 जून से 3 जुलाई 2025 तक है।
संस्था द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप 27 जून 2025 (शुक्रवार) से 4 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक प्राप्त कर सकते हैं। जबकि संस्थानों द्वारा कक्षाओं की शुरुआत 3 जुलाई 2025 (गुरुवार) से होगी।
VMOU Pre DElEd Exam 2025: परीक्षा विवरण
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा 1 जून को प्री डी.एल.एड. परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 549,161 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा की पहली पाली में 90.4 प्रतिशत और दूसरी पाली में 91.3 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
झालावाड़ में सबसे अधिक 93.6 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि जालोर में सबसे कम 86 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस वर्ष, राज्य भर से 604,692 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत छात्राएं थीं।
अगली खबर
]RAS Mains Admit Card 2024: आरएएस मेंस एडमिट कार्ड डेट परीक्षा स्थगन की मांग के बीच जारी, 17-18 जून को एग्जाम
आरएएस 2024 मेन्स एडमिट कार्ड 14 जून, 2025 को जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2024 मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल