Trusted Source Image

RBSE Time Table 2026: आरबीएसई क्लास 9वीं-11वीं की डेटशीट जारी; 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी घोषित

Santosh Kumar | December 22, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read

रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 25 जनवरी, 2026 से होंगे।

छात्र डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
छात्र डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने क्लास 9वीं और 11वीं की 2026 की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। आरबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी – पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक होगी। छात्र डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम 25 जनवरी, 2026 से होंगे।

बोर्ड ने एग्जामिनर्स को निर्देश दिया है कि वे प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स की तस्वीरें, साथ ही दूसरी जरूरी तस्वीरें, ईमेल के जरिए bserpracticalgpsimages@gmail.com पर बोर्ड को भेजें।

RBSE Class 9 Time Table 2026: आरबीएसई क्लास 9वीं की डेटशीट

छात्र नीचे दी गई टेबल में राजस्थान बोर्ड क्लास 9वीं की एग्जाम डेट शीट देख सकते हैं:

एग्जाम डेट

विषय

07 मार्च 2026

अंग्रेजी

09 मार्च 2026

हिंदी

10 मार्च 2026

गणित

11 मार्च 2026

सामाजिक विज्ञान

12 मार्च 2026

पंजाबी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी

13 मार्च 2026

विज्ञान

14 मार्च 2026

स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा

16 मार्च 2026

सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा

17 मार्च 2026

राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा

Also readRBSE TimeTable 2026 (Out) Live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी

RBSE Class 11 Date Sheet 2026: आरबीएसई क्लास 11वीं की डेटशीट

छात्र नीचे दी गई टेबल में राजस्थान बोर्ड क्लास 11वीं की एग्जाम डेट शीट देख सकते हैं:

एग्जाम डेटविषय

07 मार्च 2026

आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत

09 मार्च 2026

अंग्रेज़ी (अनिवार्य)

10 मार्च 2026

हिंदी (अनिवार्य)

11 मार्च 2026

कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान / राजनीति विज्ञान / टंकण – अंग्रेज़ी

12 मार्च 2026

अर्थशास्त्र

13 मार्च 2026

लोक प्रशासन

14 मार्च 2026

चित्रकला / टंकण – हिंदी

16 मार्च 2026

कृषि रसायन / रसायन विज्ञान / व्यावसायिक अध्ययन / इतिहास

17 मार्च 2026

गृह विज्ञान / भूगोल

18 मार्च 2026

ऐच्छिक गणित / संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान

19 मार्च 2026

अंग्रेज़ी साहित्य / समाजशास्त्र

विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में यदि प्रश्नपत्र पीईईओ या यूसीईओ कार्यालयों में रखे जाते हैं, तो वहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होगी। इन ऑफिसों में चौबीसों घंटे स्टाफ तैनात रहेगा।

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से जुड़े पीईईओ व यूसीईओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा अवधि के दौरान उन्हीं कार्मिकों को प्रभारी और केंद्राधीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जिनके पास संबंधित कार्यालय का कार्यभार होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications