Santosh Kumar | March 25, 2026 | 02:43 PM IST | 9 mins read
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, परिणाम डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
RBSE Class 10 Result 2026 Live Updates: आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, ने आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट घोषित कर दी है। राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रहा।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं। इस साल परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें विभिन्न केंद्रों पर कुल 10 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देने पहुंचे।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक
10वीं की परीक्षाएं 6,195 केंद्रों पर बिना किसी रुकावट के संपन्न हुईं। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को जल्दी पूरा कर लिया है।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने आरबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड को देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा, परिणाम DigiLocker और SMS के माध्यम से भी देखे जा सकेंगे। बोर्ड परिणाम का जिला-वार डेटा भी जारी करेगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई दसवीं रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
छात्र आधिकारिक अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड का 'एक्स' हैंडल देख सकते हैं। जो छात्र पास हो जाएंगे, वे कक्षा 11 में दाखिला लेने के पात्र होंगे, जबकि कम अंक पाने वाले छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। आरबीएसई दसवीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
March 25, 2026 | 02:43 PM IST
आरबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं और विज्ञान, वाणिज्य या कला जैसे विषयों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
March 25, 2026 | 12:59 PM IST
एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड ने इन परीक्षाओं का आयोजन अगस्त 2026 में निर्धारित किया है।
March 25, 2026 | 11:55 AM IST
आरबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं और विज्ञान, वाणिज्य या कला जैसे विषयों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
March 25, 2026 | 10:51 AM IST
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23% रहा, जो पिछले वर्ष के 93.06% से कुछ बेहतर है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.20% और लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% दर्ज किया गया।
March 25, 2026 | 09:51 AM IST
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है।
March 25, 2026 | 09:20 AM IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा, परिणाम DigiLocker और SMS के माध्यम से भी देखे जा सकेंगे।
March 24, 2026 | 11:03 PM IST
राजस्थान बोर्ड ने 2026 के कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से एक बार फिर अधिक रहा है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.20% रहा, जो लड़कों के 93.63% से मामूली अंतर है।
March 24, 2026 | 09:48 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई 10वीं परिणाम 2026 का लिंक सक्रिय कर दिया है।
March 24, 2026 | 08:11 PM IST
राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं के 2026 के परिणाम में उत्तीर्ण हुए छात्र अब आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र कक्षा 11 में प्रवेश ले सकते हैं और अपनी पसंद का स्ट्रीम चुन सकते हैं या कक्षा 10वीं के बाद नौकरी-उन्मुखी पाठ्यक्रम भी चुन सकते हैं।
March 24, 2026 | 06:55 PM IST
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर की रहने वाली छात्रा रिया ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
March 24, 2026 | 06:27 PM IST
बाड़मेर की छात्रा गुंजन चौधरी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 98.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें पांच विषयों में 99-99 अंक मिले, जो उनकी निरंतर मेहनत और लगन को दर्शाता है।
March 24, 2026 | 05:50 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा 2026 के लिए कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 499 छात्र और 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11 फीसदी रहा, जबकि 85.77 फीसदी छात्र और 85.33 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
March 24, 2026 | 05:02 PM IST
जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सके हैं, उनसे मेरा स्नेहिल आग्रह है कि वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
March 24, 2026 | 04:30 PM IST
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में जयपुर के खोरा बिसल स्थित एसवीएम अकेडमी सी. से. स्कूल की छात्रा छवि शर्मा ने 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। छवि ने हिंदी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
March 24, 2026 | 03:51 PM IST
नाम | शहर | प्राप्तांक (प्रतिशत) |
छवी शर्मा | जयपुर, खोरा बिसल | 99.33% |
मोहित गंगवाल | जयपुर | 98.17% |
रिया | श्रीगंगानगर | 97.67% |
विमल चौधरी | जयपुर, चौमूं | 96.83% |
आरती देवांद | जयपुर, चौमूं | 95.33% |
March 24, 2026 | 02:55 PM IST
आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026 में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
March 24, 2026 | 02:07 PM IST
राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10वीं में अगले साल से दोबारा परीक्षा देने का मौका सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो कम के कम तीन विषयों में पास हों। इसके अलावा पहली परीक्षा दी हो वही इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
March 24, 2026 | 01:48 PM IST
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत शीघ्र ही जारी करने की योजना है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी है।
March 24, 2026 | 01:18 PM IST
राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रहा।
March 24, 2026 | 12:59 PM IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षार्थी इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
March 24, 2026 | 12:52 PM IST
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर पहुंचे हैं। बस थोड़ी देर में 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे।
March 24, 2026 | 11:59 AM IST
राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम 2026 घोषित होने पर, छात्र आरबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल, डिजी लॉकर और एसएमएस एप्लिकेशन सहित कई प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना परिणाम पीडीएफ में देख सकते हैं।
March 24, 2026 | 10:55 AM IST
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम आज, 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। साथ ही, कक्षा-5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम भी कक्षा-10 के साथ घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष बोर्ड द्वारा मार्च माह में ही परिणाम जारी किया जाना है।
March 24, 2026 | 09:50 AM IST
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
March 24, 2026 | 08:37 AM IST
शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड सचिव छात्रों की सफलता दर, टॉपर्स की सूची और अन्य संबंधित आंकड़ों की घोषणा करेंगे।
March 24, 2026 | 07:03 AM IST
आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है।
March 23, 2026 | 11:00 PM IST
(इमेज-आधिकारिक एक्स/RBSE)
March 23, 2026 | 09:51 PM IST
हां, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, कक्षा 10 के परिणाम 2026 को रोल नंबर के अनुसार जारी करेगा।
March 23, 2026 | 08:58 PM IST
आरबीएसई 10वीं पासिंग मार्क्स 2026 के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
March 23, 2026 | 07:39 PM IST
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम कल यानी 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा।
March 23, 2026 | 07:06 PM IST
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण यहां जांच सकते हैं।
March 23, 2026 | 06:04 PM IST
पिछले वर्ष आरबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% था। स्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम 28 मई, 2025 को घोषित किए गए थे।
March 23, 2026 | 04:53 PM IST
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 कल से एक्टिवेट हो जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना स्कोर देख सकते हैं, जिससे रिजल्ट तक तुरंत पहुंचना आसान हो जाएगा।
March 23, 2026 | 04:00 PM IST
पिछले साल पास होने का प्रतिशत 93.60% रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद, जो छात्र पास हो जाएंगे, वे 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के पात्र होंगे
March 23, 2026 | 03:31 PM IST
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट कल आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित किए जाएंगे।
March 23, 2026 | 03:16 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) और शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि आरबीएसई की कक्षा 5 और 8 के वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- RBSE 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट कल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर होगा जारी
March 23, 2026 | 02:50 PM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट डेट की घोषणा की है।
March 23, 2026 | 02:22 PM IST
आरबीएसई कक्षा 10 का परिणाम कल जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है।
March 23, 2026 | 02:00 PM IST
पिछले वर्ष, बोर्ड ने आरबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 28 मई को घोषित किए, जबकि 2024 में परिणाम 29 मई को जारी किए गए।
March 23, 2026 | 01:00 PM IST
आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 आज जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा करने वाला है।
March 23, 2026 | 12:00 PM IST
कक्षा 10वीं आरबीएसई परिणाम 2026 अब मार्च के आखिर तक खास तौर पर 23 मार्च के आसपास जारी होने की उम्मीद है।
March 23, 2026 | 11:32 AM IST
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट अब मार्च के आखिर तक खास तौर पर 23 मार्च के आसपास जारी होने की उम्मीद है।
March 23, 2026 | 11:00 AM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की वेबसाइट के अलावा आरबीएसई दसवीं का रिजल्ट अन्य माध्यमों, जैसे एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी देखे जा सकते हैं।
March 23, 2026 | 10:08 AM IST
आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
March 23, 2026 | 09:25 AM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर जल्द ही आधिकारिक तौर आरबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जारी करेगा।
March 23, 2026 | 09:00 AM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम 2026, आज जारी किया जाना संभावित है।
March 23, 2026 | 08:30 AM IST
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अपडेट्स के अनुसार यह 23 मार्च को संभावित रूप से जारी हो सकता है।
March 23, 2026 | 07:53 AM IST
आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 आज जारी होने की उम्मीद है। छात्रों में उत्सुकता चरम पर है, क्योंकि परीक्षाएं फरवरी में ही समाप्त हो गई थीं।
March 23, 2026 | 07:37 AM IST
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, और अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट का इंतजार है।
March 23, 2026 | 07:36 AM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, जल्द ही आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा करने वाला है।