Santosh Kumar | March 23, 2026 | 03:21 PM IST | 1 min read
नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र rajpsp.nic.in पर भी जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों से लिए जा सकेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) और शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि आरबीएसई की कक्षा 5 और 8 के वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरबीएसई कक्षा 5 और 8 रिजल्ट डेट की घोषणा की है। आरबीएसई रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। जहां छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि या अन्य विवरण दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
आरबीएसई कक्षा 5 और 8 की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में हुई। कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक, और कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 5 मार्च तक चली। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र rajpsp.nic.in पर भी जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों से लिए जा सकेंगे। बोर्ड पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन के आंकड़े और अन्य डेटा जारी करेगी।
Also readRBSE Class 10 Result 2026 LIVE: आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी; परिणाम लिंक जानें
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परिणाम जारी होने पर, सफल छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा, जबकि कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र सुधार परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।
बोर्ड ने डिजिटल मार्कशीट को प्राथमिकता दी है, जिन्हें पोर्टल से आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कोई समस्या आती है, तो छात्र मदद के लिए स्कूल के प्रिंसिपल या निर्धारित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, जल्द ही आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, और अब अंतिम घोषणा का इंतजार है।
Santosh Kumar