Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 07:11 PM IST | 1 min read
आरबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) द्वारा कल यानी 20 मई को दोपहर 12:15 बजे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
आरबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था। आरबीएसई 12th एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8,66,270 छात्र पंजीकृत थे। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सीनियर उपाध्याय में कुल 3,671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। पिछले साल, आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35% दर्ज किया गया था।
Also readCBSE 12th Board Result 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर पीएम मोदी का ट्वीट, छात्रों को दी बधाई
आरबीएसई 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण स्थिति सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12वीं स्कोरकार्ड 2024 प्रोविजनल होगा, छात्र संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा वाले वैकल्पिक विषयों के लिए विद्यार्थियों को 80 में से 26 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से अपना आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: