Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 11:23 AM IST | 2 mins read
आरआरबी अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र सूचना पर्ची के साथ परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी करेगा और लिंक सक्रिय होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों (लेवल 2 और 3 पद) के लिए परीक्षा की तारीख घोषित करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकेंगे।
आरआरबी अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र सूचना पर्ची के साथ परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी करेगा और लिंक सक्रिय होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती दो लेवल यानी आरआरबी अंडर ग्रेजुएट इंटर लेवल और आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए आयोजित की जा रही है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 15 से 20 अप्रैल 2025 के बीच शुरू होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी किसी भी तारीख के बारे में आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों (लेवल 2 और 3 पद) के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड 2024 के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने होंगे। इनकी सूची नीचे देख सकते हैं-
भारतीय वायु सेना में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 2 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Santosh Kumar