RRB JE Notification 2026: आरआरबी ने जेई के 3993 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, कल से शुरू होंगे आवेदन
Santosh Kumar | August 13, 2026 | 08:39 PM IST | 1 min read
आरआरबी जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले, अपने आधार को नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स के साथ अपडेट करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत कुल 3993 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (सीईएन) नंबर 04/2026 के तहत की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। ये पद पे लेवल 6 के अंतर्गत आते हैं और इनकी शुरुआती सैलरी ₹35,400 प्रति माह है। 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।
जेई भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक सीईएन 04/2026 अधिसूचना में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार का उपयोग करके अपनी जानकारी की पुष्टि करें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, आधार के जरिए सफल वेरिफिकेशन के लिए, आधार रिकॉर्ड में नाम और जन्म की तारीख का 100% मिलान क्लास 10 के पास सर्टिफिकेट पर दिए गए पूरे नाम और जन्म की तारीख से होना चाहिए।
इसी तरह, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार को नवीनतम फोटो और नवीनतम बायोमेट्रिक्स के साथ अपडेट करना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा विस्तृत अधिसूचना सभी आरआरबी वेबसाइटों पर प्रकाशित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई