Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 04:47 PM IST | 2 mins read
पीएसईबी 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 30 अप्रैल को पंजाब बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 8वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.31 है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.83 और लड़कों का 97.84 है।
पीएसईबी 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। छात्र रोल नंबर की जांच अपने एडमिट कार्ड 2024 से कर सकते हैं। PSEB कक्षा 8 परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
कुल 138958 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिनमें 137330 पास हुई हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 प्रतिशत है। जबकि कुल 152943 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 149642 पास हुए हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 प्रतिशत रहा है। 16 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी थी, इनमें 15 पास हुए हैं, उत्तीर्ण प्रतिशत 93.75 प्रतिशत है।
पीएसईबी 8वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल 33% प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं वार्षिक परिणाम 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से और डिजिलॉकर एप्लीकेशन के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Also readPSEB 8th, 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं-12वीं रिजल्ट आज; परिणाम लिंक इस वेबसाइट पर रहेगा एक्टिव
पीएसईबी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 ऑनलाइन जांचने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 के लिए ग्रेडिंग प्रणाली नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
प्रतिशत | ग्रेड |
|---|---|
91-100 | A+ |
81-90 | A |
71-80 | B+ |
61-70 | B |
51-60 | C+ |
41-50 | C |
<40 | D |