Punjab Anganwadi Recruitment 2025: पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | November 19, 2025 | 01:13 PM IST | 2 mins read
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अधूरे फॉर्म या समय सीमा के बाद की गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD), पंजाब ने आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर, 2025, रात 11:59 बजे तक है।
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अधूरे फॉर्म या समय सीमा के बाद की गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए, तथा आंगनवाड़ी हेल्पर की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी वर्कर पदो के लिए न्यूनतम स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होनी चाहिए। 10वीं स्तर का या इसके समकक्ष, भाषा विभाग पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पंजाबी विषय की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों के लिए न्यूनतम 10+2 या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 10वीं स्तर का या इसके समकक्ष, भाषा विभाग पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पंजाबी विषय का परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य (कार्यकर्ता) पदों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, सामान्य (सहायक) पदों के लिए 300 रुपये है, जबकि एससी/बीसी/शारीरिक रूप से विकलांग (कार्यकर्ता) पदों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये हैं। वहीं एससी/बीसी/शारीरिक रूप से विकलांग (सहायक) पदों के लिए 150 रुपये है।
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक भर्ती विज्ञापन खोलें और मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अब ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करें और आंगनवाड़ी एंगेजमेंट पोर्टल पर जाएं।
- अधिसूचना पीडीएफ से आंगनवाड़ी केंद्र कोड दर्ज करें और पसंदीदा पद चुनें।
- अब ऑनलाइन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फाइनल कंफर्मेशन डाउनलोड करें।
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत सभी जिलों में 6,110 रिक्तियां जारी की गई हैं। पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) के लिए 1,316 पद और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWH) के लिए 4,794 पद शामिल हैं। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार