PSB LBO Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ भर्ती का कल आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 3, 2025 | 10:16 AM IST | 1 min read
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ परीक्षा 2025 अक्टूबर में आयोजित होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
नई दिल्ली : पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो कल यानी 4 सितंबर को बंद हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
PSB LBO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
PSB LBO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 100 + जीएसटी + भुगतान गेटवे शुल्क, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 850 रुपये + जीएसटी + भुगतान गेटवे शुल्क देना होगा।
PSB LBO Recruitment 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एलबीओ पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।
PSB LBO Recruitment 2025: कार्य अनुभव
आवेदकों के पास किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी संवर्ग में नियमित रूप से कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। एनबीएफसी, सहकारी बैंकों, निजी बैंकों, भुगतान बैंकों, लघु वित्त बैंकों या फिनटेक कंपनियों में अनुभव को पात्र नहीं माना जाएगा।
PSB LBO 2025: परीक्षा तिथि
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ परीक्षा 2025 अक्टूबर में आयोजित होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
अगली खबर
]MP PSTST 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा शेड्यूल जारी, 9 अक्टूबर को 2 पालियों में एग्जाम, जानें टाइमिंग
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 13,089 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें