Trusted Source Image

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती नोटिफिकेशन pspcl.in पर जारी

Saurabh Pandey | April 12, 2026 | 02:11 PM IST | 1 min read

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को कम से कम मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष स्तर की पंजाबी भाषा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। शुल्क जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार्य नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। शुल्क जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार्य नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 मई तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि 11 मई तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1-1-2026 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार होगी।

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। आईटीआई प्रमाणपत्र राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने/पंजीकरण की अंतिम तिथि तक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को कम से कम मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष स्तर की पंजाबी भाषा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

कैटेगरी
आवेदन शुल्क
लागू जीएसटी (18%)
कुल शुल्क
सामान्य और अन्य सभी श्रेणियां (SC और दिव्यांग वर्ग को छोड़कर)
1200 रुपये
216 रुपये
1416 रुपये + बैंक शुल्क (यदि लागू हो)
अनुसूचित जाति (एससी) और दिव्यांग कैटेगरी
750 रुपये
135 रुपये
885 रुपये + बैंक शुल्क (यदि लागू हो)

Also read BTSC Staff Nurse DV Dates 2026: बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: ट्रेनिंग अवधि

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने के क्लासरूम प्रशिक्षण और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त कर सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications