Saurabh Pandey | April 7, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक कार्ड, योग्यता स्थिति, अन्य विवरण शामिल होंगे।
Access PSEB 10th Model Papers to practice for board exams, understand the question pattern, improve time management, and boost your overall exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) जल्द ही पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे आज ही घोषित किए जा सकते हैं। पीएसईबी कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB class 10th QP's 2026: Social Science | Punjabi
Latest: Punjab Board 10th Date Sheet 2026 PDF
New: PSEB 10th Syllabus 2026 | PSEB 10th Model Papers
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले रुझानों को देखें तो 2024 में पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 1 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि साल 2023 में यह 7 अप्रैल को जारी किया गया था। इसलिए इस वर्ष भी अनुमान लगाया जा सकता है कि रिजल्ट इसी के आस पास घोषित किया जा सकता है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक कार्ड, योग्यता स्थिति, अन्य विवरण शामिल होंगे।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत पिछले वर्ष 99.8 प्रतिशत था। वर्ष 2023 में 99.69 प्रतिशत, वर्ष 2022 में 99.62 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 99.76 प्रतिशत था।
Also read PSEB 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च तक एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।
पीएसईबी ने पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 शुक्रवार, 4 अप्रैल को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 97.30 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.9 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का 96.49 प्रतिशत था।