PSB LBO Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंघ बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, परीक्षा 5 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | September 10, 2025 | 09:57 PM IST | 2 mins read
पीएसबी लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) की ओर से 11 सितंबर को स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in के माध्यम से पीएसबी एलबीओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पंजाब एंड सिंघ बैंक एलबीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन विंडो 20 अगस्त से खुली है। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए है। पीएसबी एलबीओ भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर को 120 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी।
पीएसबी लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदकों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 18 महीने या उससे अधिक का कार्य अनुभव हो। आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से जेएमजीएस 1 में स्थानीय बैंक अधिकारियों के कुल 750 पदों को भरा जाएगा। एलबीओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, प्रोफिशिएंसी इन लोकल लैंग्वेज टेस्ट और फाइनल सिलेक्शन चरण को शामिल किया गया है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, रिटन टेस्ट में कुल 4 सेक्शन को शामिल किया गया है। इंग्लिश लैग्वेज से 30 प्रश्न, बैंकिंग नॉलेज से 40 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस/ ईकोनॉमी से 30 और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इंग्लिश लैंग्वेंज को छोड़कर सभी विषय के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2025: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजाब एंड सिंघ बैंक एलबीओ आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एलबीओ पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल