छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की कर रहे तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा को अपने पास बिठाया। वहीं, सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को आपकी चिंता है, क्योंकि आप देश का भविष्य हैं।
नई दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को अपने पास बिठाया। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल आयोजित होने वाला परीक्षा पे चर्चा बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम है। देश के पीएम को आप लोगों की चिंता है, क्योंकि आप देश का भविष्य हैं। सकारात्मकता और मेहनत विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है।
हमारे प्रधानमंत्री देश में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हीं की नीतियों का अनुसरण करते हुए हम भी छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। हम अपने प्रदेश में शिक्षा का नया वातावरण तैयार करेंगे। इस नये वातावरण में प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग और प्रोत्साहन को महत्व दिया जाएगा।
Also read Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों की तुलना दूसरों से न करने का माता-पिता से किया आग्रह [/AlsoRead]
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों से कहा कि पाठ्यक्रम की तैयारी तभी ठीक से हो पाती है, जब आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ठीक तरह से तैयारी करते हैं। अध्ययन और सेहत के बीच जितना अच्छा संतुलन आप बनाए रखेंगे, आपकी सफलता की गारंटी उतनी ही अधिक होगी।
उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा अध्ययन-अध्यापन की एक प्रक्रिया है। सफलता-असफलता से परे हम इसके सहभागी बनें और आनंद के साथ इसमें शामिल हों। सभी शिक्षकों और पालकों से भी कहना चाहता हूं कि हमें अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं का बोझ बच्चों पर नहीं डालना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर तैयारियां करनी है और हमारा लक्ष्य केंद्रित रहना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार