PM Modi आज देश को देंगे 3 नए IITs, IIMs समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात, जानिए डिटेल
Santosh Kumar | February 20, 2024 | 07:47 AM IST | 1 min read
जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भी उद्घाटन किया जाएगा।
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज यानी 20 फरवरी को कई नए शिक्षण संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह समारोह जम्मू में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए 13,375 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पीएम 3 नए आईआईएम यानी आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया, और आईआईएम विशाखापत्तनम का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी जम्मू और आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी की है। यह उद्घाटन शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीएम मोदी जम्मू, बोधगया और विशाखापत्तनम में तीन नए आईआईएम के साथ-साथ विभिन्न केंद्रों पर केंद्रीय विद्यालयों और 13 नए नवोदय विद्यालयों के लिए 20 नए भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह देश भर में 5 केंद्रीय विद्यालय परिसरों, 1 नवोदय विद्यालय परिसर और नवोदय विद्यालयों के लिए 5 बहुउद्देशीय हॉल की आधारशिला भी रखेंगे।
इस दौरान केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो परिसर, देवप्रयाग (उत्तराखंड) और दूसरा अगरतला (त्रिपुरा) भी देश को समर्पित किए जाएंगे। नए संस्थानों के निर्माण के अलावा, मौजूदा परिसरों में छात्रावास, शैक्षणिक ब्लॉक, पुस्तकालय के संदर्भ में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।
जम्मू एम्स
जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह अस्पताल 1660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत और 227 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इसमे 720 बिस्तर, 125 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तर वाला आयुष ब्लॉक, फैकल्टी के लिए आवासीय आवास जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल