PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 31 मार्च तक बढ़ी, पात्रता मानदंड
Saurabh Pandey | March 11, 2025 | 02:43 PM IST | 2 mins read
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड और 6,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान मिलेगा।
नई दिल्ली : कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in के जरिए इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च तक थी। पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 में भारत की शीर्ष कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का अनुभव मिलता है और भारत सरकार द्वारा 4,500 रुपये और इंडस्ट्री द्वारा 500 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाती है।
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, जो पूरे वर्ष के दौरान कुल 60,000 होगा। इस मासिक भत्ते के अलावा, इंटर्न 6,000 रुपये के एकमुश्त लाभ के लिए भी पात्र हैं।
PM Internship Scheme 2025: आयुसीमा
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
PM Internship Scheme 2025: पात्रता मानदंड
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक को एसएससी और एचएससी या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, या बीफॉर्मा जैसे क्षेत्र में डिग्री या आईटीआई प्रमाणपत्र या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी होना चाहिए।
उम्मीदवार को दो इंटर्नशिप ऑफर प्राप्त होंगे, हालांकि, एक बार ऑफर प्राप्त होने के बाद, उम्मीदवार दिए गए समय सीमा के भीतर स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।
PM Internship Scheme 2025: आवेदन शुल्क
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन सभी उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।
PM Internship Scheme 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
- 'पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म' के लिंक पर जाएं।
- अब खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 आवेदन फॉर्म भरें और सभी विवरण ध्यान से भरें।
- पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसे सेव कर लें।
PM Internship Scheme 2025: विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर
इस योजना के जरिए आपको 5,000 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। बैंकिंग, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा, कृषि, सॉफ्टवेयर विकास, तेल, गैस, ऊर्जा, धातु, एफएमसीजी, दूरसंचार आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं।
पीएम इंटर्नशिप योजना छात्रों को भारत में शीर्ष व्यावसायिक संगठनों के साथ काम करके अपने कौशल को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा