Pashu Parichar 2025: बोर्ड ने जारी की अभ्यर्थियों की अतिरिक्त विचारित सूची, 30 जून से होगा दस्तावेज सत्यापन
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 01:06 PM IST | 2 mins read
बोर्ड द्वारा जारी सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पात्रता का सत्यापन 30 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 तक जयपुर में किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 का परिणाम 3 अप्रैल 2025 को जारी किया। इसके बाद विभाग ने 10 अप्रैल 2025 को एक आदेश के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। अब इस सूची के अतिरिक्त एक अतिरिक्त विचारित सूची भी जारी की गई है, जिसमें नए अस्थायी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पात्रता का सत्यापन 30 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 तक प्रातः 10 बजे पशुपालन परिसर, गांधी नगर मोड़, टोंक रोड, जयपुर में किया जाएगा।
Pashu Parichar 2025: तय शेड्यूल के अनुसार हों उपस्थित
सभी अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है। यदि अभ्यर्थी किसी कारणवश उस दिन नहीं आ पाते हैं तो उन्हें 8 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से पहले पहुंचना होगा।
इसके बाद किसी को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। तय शेड्यूल पर अनुपस्थित रहने पर चयन निरस्त कर दिया जाएगा तथा इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। दस्तावेज सत्यापन हेतु सूची रोल नंबर के अनुसार संलग्न की गई है।
Pashu Parichar 2025: आवश्यक दस्तावेज
जो अभ्यर्थी स्क्रूटनी फार्म नहीं भर पाए हैं, वे राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर उस पर 100 रुपए का पोर्टल आर्डर लगाकर समस्त दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित हों।
इस फार्म को बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट कर लें तथा समस्त सूचनाएं भरकर साथ लेकर आएं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, स्क्रूटनी फॉर्म, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और सभी मूल दस्तावेज लाने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति, मूल निवास, चरित्र, खेल, सेवा आदि से संबंधित प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ई-आधार की प्रति भी साथ लानी होगी जिस पर क्यूआर कोड हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार