Trusted Source Image

PPC 2026 Registration: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 2 करोड के करीब पहुंची आवेदनों की संख्या

Saurabh Pandey | December 22, 2025 | 04:01 PM IST | 1 min read

परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में छात्र दो तरीकों से हिस्सा ले सकते हैं। पहला खुद रजिस्ट्रेशन करके, जबकि दूसरा टीचर लॉगिन के माध्यम से, जिसमें छात्र अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री के साथ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह अनूठा संवादात्मक कार्यक्रम जनवरी 2026 में निर्धारित है। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रधानमंत्री के साथ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह अनूठा संवादात्मक कार्यक्रम जनवरी 2026 में निर्धारित है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026 के नौवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। अब तक कुल 1,85,88,253 प्रतिभागियों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से 1,72,95,476 छात्र, 10,99,813 शिक्षक और 1,92,964 अभिभावक शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 तक पीपीसी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक पीपीसी 2026 में भाग लेने के पात्र हैं। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में छात्र दो तरीकों से हिस्सा ले सकते हैं। पहला खुद रजिस्ट्रेशन करके, जबकि दूसरा टीचर लॉगिन के माध्यम से, जिसमें छात्र अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़े तनाव, अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं।

PPC 2026: पंजीकरण प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करें।
  3. अब आपकी अपनी कैटेगरी चुनकर क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करें।
  4. अब अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  5. इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

Also read National Mathematics Day 2025: राष्ट्रीय गणित दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास और श्रीनिवास रामानुजन का योगदान

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में चयन कैसे होगा?

सरकार बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रतियोगिता के माध्यम से पीपीसी 2026 के लिए प्रतिभागियों का चयन करेगी। एमसीक्यू प्रतियोगिता 11 जनवरी, 2026 तक माईगव पोर्टल (https://innovateindia1.mygov.in/) पर आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अपने प्रश्न प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान करती है। इनमें से चयनित प्रश्नों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications