PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण का कल आखिरी दिन, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा आवेदन
Saurabh Pandey | January 13, 2025 | 01:16 PM IST | 2 mins read
पीपीसी 2025 के 8वें संस्करण में शामिल होने के लिए भारत और विदेशों में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की तरफ से अब तक कुल मिलाकर 3.40 करोड़ से अधिक पंजीकरण हुआ है।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 में शामिल होने के लिए, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पीपीसी 2025 के लिए पंजीकरण करने का कल यानी 14 जनवरी आखिरी दिन है। इच्छुक छात्र, अभिभावक और शिक्षक MyGov.in पोर्टल पर जाकर आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 3 करोड़ 40 लाख से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है। इनमें 318.6 लाख से ज्यादा छात्र, 19.92 लाख से अधिक शिक्षक और 5.23 लाख से अधिक अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 में भाग लेने के लिए चुने गए लगभग 2500 छात्रों को शिक्षा मंत्रालय की तरफ से पीपीसी किट प्रदान की जाएगी।
PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा तिथि जल्द
MoE ने अभी तक परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवें सीजन की तारीख की घोषणा नहीं की है। पिछले साल, परीक्षा पे चर्चा 2025 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित की गई थी। पीपीसी 2025 तिथि की घोषणा शिक्षा मंत्रालय द्वारा की जाएगी।
PPC 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in या MyGov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, Participation Tab पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- छात्रों को 500 अक्षरों के अंतर्गत अपना संबंधित प्रश्न प्रस्तुत करना होगा।
- प्रतिभागियों का चयन एमसीक्यू क्विज के आधार पर किया जाएगा।
PPC 2025: क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे ये मौके
क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सीधे भागीदार बनने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया गया पीपीसी 2025 प्रशंसा प्रमाणपत्र मिलेगा।
विजेताओं में से छात्रों के एक छोटे समूह को सीधे प्रधानमंत्री से बातचीत करने और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इनमें से प्रत्येक विशेष विजेता को प्रधानमंत्री के साथ उनकी हस्ताक्षरित तस्वीर की एक डिजिटल स्मारिका भी मिलेगी।
अगली खबर
]UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप सभी एग्जाम डेट्स के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’