PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कल होगा आयोजित, पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभवाकों से करेंगे बातचीत
Saurabh Pandey | February 9, 2025 | 12:23 PM IST | 2 mins read
MyGov पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों, 20.71 लाख से अधिक शिक्षकों और 5.51 लाख से अधिक छात्रों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है।
नई दिल्ली : परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2025 का आठवां संस्करण कल यानी 10 फरवरी को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक लाइव सत्र में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों, साथ ही उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।
परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा सद्गुरु, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता विक्रांत मैसी, ओलंपियन मैरी कॉम और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा शामिल होंगी।
पीपीसी कार्यक्रम 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। पीपीसी 2025 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा और सभी प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2025 : 36 छात्रों का चयन
इस वर्ष सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से राज्य/यूटी बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई और नवोदय विद्यालय से 36 छात्रों का चयन किया गया है। कुछ छात्र प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के पूर्व छात्र, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेता हैं। इन छात्रों को प्रधान मंत्री के साथ सीधे जुड़ने के लिए चुना गया है।
Pariksha Pe Charcha 2025 : इन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा कार्यक्रम
पीपीसी 2025 आठ एपिसोड के साथ एक नए प्रारूप में आएगा। प्रधान मंत्री के साथ पहली बातचीत सीधे दूरदर्शन, स्वयं, स्वयं प्रभा, पीएमओ यूट्यूब चैनल और शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर प्रसारित की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि देश भर के दर्शक इस समृद्ध अनुभव में भाग ले सकें।
MyGov पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों, 20.71 लाख से अधिक शिक्षकों और 5.51 लाख से अधिक छात्रों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है।
शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन, करियर और बहुत कुछ के बारे में छात्रों के सवालों के जवाब देते हैं।
पीपीसी 2025 में विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी, जो पीपीसी के 7 आगामी एपिसोड में छात्रों को जीवन और सीखने के प्रमुख पहलुओं पर मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव और ज्ञान साझा करेंगे। इन सत्रों में भाग लेने वाले छात्रों को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों, विभिन्न शैक्षणिक संगठनों और राष्ट्रीय स्तर की स्कूल प्रतियोगिताओं से चयन की प्रक्रिया के माध्यम से भी चुना गया था।
अगली खबर
]PPC 2025: 10 फरवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम; 36 छात्रों को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका
पीपीसी का 2025 संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, 6 बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक लीडर सद्गुरु जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी