Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड जारी, पीएम मोदी ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read
छात्रों ने बताया कि 'एग्जाम वॉरियर्स' नामक पुस्तक और पीएम मोदी द्वारा दिए गए सुझावों ने उन्हें परीक्षा के दबाव को बेहतर ढंग से संभालने में मदद की।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड प्रसारित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी न केवल छात्रों के कठिन प्रश्नों के उत्तर देते हैं, बल्कि सोशल मीडिया के इस युग में पढ़ाई और डिजिटल माध्यमों के बीच संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना उनके भाई-बहनों से करने से बचना चाहिए और न ही अत्यधिक प्रशंसा या आलोचना की अति करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे तनाव कम करने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठें, सूर्योदय देखें और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
एग्जाम के दौरान मन को शांत कैसे करें?
पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए। एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा कि एग्जाम के दौरान मन को शांत कैसे करें? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आप मानकर चलिए कि आपने जो सुना है, आपने जो पढ़ा है, वो बेकार नहीं गया है। वह कहीं न कहीं स्टोर तो हुआ है। आप शांत मन से एग्जाम दीजिए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर आपको अच्छा विद्यार्थी बनना है तो उस विषय पर ग्रिप होनी जरूरी है। एक अच्छा खिलाड़ी, अच्छा खिलाड़ी इसलिए बनता है कि वो लगातार कॉम्पिटिशन करता रहता है। लगातार गिरता है और फिर उठता है।
Pariksha Pe Charcha 2026: आत्मविश्वास जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मविश्वास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आत्मविश्वास व्यक्तियों को चुनौतियों से पार पाने में मदद करता है। स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने याद किया कि कैसे विवेकानंद भाषण से पहले घबराए हुए थे, लेकिन मां सरस्वती को याद करके उन्हें शक्ति मिली। उनके शुरुआती शब्दों, "अमेरिका के बहनों और भाइयों," के बाद मिली तालियों ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और यह आत्मविश्वास की शक्ति का एक उदाहरण बन गया।
Pariksha Pe Charcha Episode 2: जीवन में अनुशासन जरूरी
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, प्रेरणा चाहे कितनी भी हो, अनुशासन के बिना उसका कोई फायदा नहीं है। पीएम ने साफ तौर पर कहा कि जीवन में प्रेरणा और अनुशासन होना जरूरी है।
अगली खबर
]RBSE Class 12th Exam 2026: आरबीएसई कक्षा 12 की 17 और 24 फरवरी की परीक्षा का समय बदला, बोर्ड सचिव की पुष्टि
आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक होंगी, लेकिन सिर्फ इन दो तारीखों के समय में बदलाव किया गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल