Parakh Rashtriya Sarvekshan 2024: परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 4 दिसंबर को; देशभर के लगभग 23,00,000 छात्र लेंगे भाग
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 09:38 PM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) का एक रोलिंग कार्यक्रम लागू किया। यह सर्वे तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 (PRS 2024) का कल यानी 4 दिसंबर को पूरे भारत में आयोजन किया जाएगा। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 782 जिलों में फैले लगभग 88 हजार स्कूलों के करीब 23 लाख छात्र परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में शामिल होंगे। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण को समय के साथ भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली की प्रगति का मूल्यांकन और निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है।
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण, एनईपी 2020 के अनुसार फाउंडेशन, प्रारंभिक और मध्य चरणों के अंत में चरण विशिष्ट दक्षताओं की उपलब्धि को समझने के लिए एक आधारभूत अध्ययन है। यह देश भर के स्कूलों यानी सरकारी स्कूलों (केंद्र सरकार और राज्य सरकार), सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करता है।
इस सर्वेक्षण के तहत कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों का भाषा, गणित, हमारे आस-पास की दुनिया, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में मूल्यांकन किया जाएगा। यह परीक्षा 23 माध्यमों में आयोजित की जाएगी, जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बोडो, अंग्रेजी, मिजो, गारो और खासी शामिल हैं।
Also read Bamboo 4 Bangalore Program: बेंगलुरु के एक स्कूल में छात्रों के लिए बनवाई गई बांस की साइकिलें
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, परख (समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण) की स्थापना की गई है। इसे एनएएस के अगले चरण के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नाम से जाना जाता है।
सर्वेक्षण के संचालन के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 94878 फील्ड इन्वेस्टिगेटर; 75,565 पर्यवेक्षक; 3,128 जिला स्तरीय अधिकारी और 180 राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही, सर्वेक्षण के कामकाज की निगरानी और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिलों में 38 राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षकों के साथ 782 बोर्ड प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है।
परख राष्ट्रीय 2024 के आयोजन के लिए शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया गया है। परख राष्ट्रीय 2024 के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रमुख पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए एक पोर्टल https://ncert.nic.in/parakh/rashtriyasarvekshan.php शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के तहत शामिल सभी चरणों के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे और सार्वजनिक डोमेन में रखे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी