जम्मू-कश्मीर में 10,000 से अधिक स्कूलों में खेल के मैदान नहीं, 9,078 स्कूलों में चारदीवारी नहीं
Press Trust of India | March 29, 2026 | 12:11 PM IST | 1 min read
सरकार ने यह भी बताया कि 78 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं है। आंकड़ों से अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में भी भारी कमी का पता चला है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के कई स्कूलों में शौचालय, पेयजल, चारदीवारी और खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सरकार ने बताया कि 2025-26 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 18,724 स्कूलों में से 2,698 स्कूलों में लड़कों के लिए शौचालय नहीं हैं, जबकि 57 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि 78 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं है। आंकड़ों से अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में भी भारी कमी का पता चला है। आंकड़ों के मताबिक 9,078 स्कूलों में चारदीवारी नहीं है और 10,896 स्कूलों में खेल मैदान नहीं हैं।
आंकड़ों ने अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमियों को भी उजागर किया है, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं और छात्रों की शारीरिक और मनोरंजक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। हालांकि, सरकार ने कहा कि कमियों को दूर करने के प्रयास जारी हैं।
सरकार ने बताया कि इन कमियों को दूर करने के लिए 4,481 शौचालयों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है जिनमें से 1,441 लड़कों के लिए, 2,575 लड़कियों के लिए और 465 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए हैं।
सरकार ने कहा कि ये परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है।
अगली खबर
]दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूल आने-जाने में आसानी के लिए छात्राओं को साइकिल वितरित कीं
अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, सीएम ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "अब साइकिल की मदद से लड़कियां बिना किसी परेशानी के अपने घर और स्कूल आ जा सकेंगी।"
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल