Trusted Source Image

OFSS Bihar 11th Admissions 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं में एडमिशन आज से शुरू, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राज्य के इंटर कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य राज्यों के बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्रों को आवेदन करते समय अपनी पूरी जानकारी खुद भरनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य राज्यों के बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्रों को आवेदन करते समय अपनी पूरी जानकारी खुद भरनी होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए है। विद्यार्थी 18 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

यह प्रवेश बिहार के उन सभी कॉलेजों और स्कूलों में ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) के माध्यम से दिया जा रहा है, जिनका संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जाता है। सभी पात्र छात्र और उनके अभिभावक ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर 8 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board Class 11th Admission 2026: आवेदन शुल्क

ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को कुल 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शिक्षण संस्थान शुल्क शामिल है। छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान इन माध्यमों से कर सकते हैं-

  1. ऑनलाइन - नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड द्वारा।
  2. ऑफलाइन - ई-चालान के माध्यम से नकद भुगतान।

Bihar Board Class 11th Admission 2026: पात्रता मानदंड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) या किसी अन्य राज्य बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र शैक्षणिक वर्ष 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं।

Also read Delhi EWS, DG, CWSN Result 2026-27: दिल्ली ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन ड्रॉ रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी

मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन

बिहार बोर्ड इंटर नामांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बिहार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  1. छात्रों द्वारा आवेदन में भरे गए कॉलेजों के विकल्प और उनके अंकों के आधार पर समिति पहली कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी करेगी। छात्र को किस कॉलेज में और किस तारीख को जाकर एडमिशन लेना है, इसकी जानकारी उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजी जाएगी।
  2. वेटिंग लिस्ट - यदि सीटें खाली रहती हैं, तो बोर्ड दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
  3. स्पॉट एडमिशन - तीन लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली बचती हैं, तो कॉलेज स्वयं एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि, ऐसे छात्रों का भी OFSS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी विशेष सुविधा

बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले छात्रों को पूरा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल अपना रोल कोड, रोल नंबर, जन्म तिथि, पासिंग ईयर और यूनिक आईडी (यदि है) दर्ज करनी होगी। उनका बाकी डेटा सॉफ्टवेयर में पहले से मौजूद रहेगा, जो अपने आप फॉर्म में आ जाएगा। सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य राज्यों के बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्रों को आवेदन करते समय अपनी पूरी जानकारी खुद भरनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications