NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 23 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 07:05 PM IST | 1 min read

यह नियुक्ति शुरू में 3 वर्षों के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर अगले 2 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार या लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा ।

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार या लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने 250 सहायक अधिकारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 मई 2026 है।

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 40% अंकों के साथ मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है। अनुभव की बात करें तो, अभ्यर्थी के पास 40 मेगावाट (MW) या उससे अधिक क्षमता के पावर प्लांट के ऑपरेशन या मेंटेनेंस (Operation/Maintenance) में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

Also read UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, लास्ट डेट जानें

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
अनारक्षित (UR)

100

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

68

अनुसूचित जाति (SC)

42

अनुसूचित जनजाति (ST)

15

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

25

कुल पद
250

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: वेतन

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 55,000 रुपये प्रति माह का निश्चित समेकित वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें कंपनी आवास/एचआरए, नाइट शिफ्ट अलाउंस और चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]