NTET Result 2025: एनटीईटी रिजल्ट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 में कुल 6066 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4107 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय चिकित्सा पद्धति (ISM) और होम्योपैथी के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (NTET 2025) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाकर एनटीईटी 2025 रिजल्ट और एनटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईटी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, एनटीईटी फाइनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का आयोजन 17 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया गया था।
भारतीय चिकित्सा पद्धति - राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में कुल 4,107 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एनटीईटी 2025 के लिए 6,261 कैंडिडेट ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,066 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पंजीकृत और उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर एनटीईटी 2025 में लगभग 97% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “एनटीए की भूमिका उम्मीदवारों के पंजीकरण, परीक्षा आयोजित करने, उत्तर कुंजी की मेजबानी, चुनौतियों को आमंत्रित करने, उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने, परिणाम तैयार करने और घोषित करने तथा स्कोर कार्ड की मेजबानी तक सीमित है।” अधिक जानकारी के लिए एनटीए एनटीईटी की वेबसाइट पर विजिट करें।
आगे कहा गया कि, उम्मीदवारों के परिणाम एनसीआईएसएम और एनसीएच के साथ भी साझा किए गए हैं। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को एनटीईटी 2025 आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है।
National Teachers Eligibility Test 2025 Result: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनटेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
- होमपेज पर, NTET परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनटीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका, 6,238 पदों के लिए करें अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया 28 जून से जारी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम