UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 13 सितंबर तक चैलेंज का मौका

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 09:51 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपने दर्ज किए गए उत्तरों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह उत्तर कुंजी तीन प्रमुख विषयों -अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के लिए जारी की गई है। उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 सितंबर से 13 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए 13 सितंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस के बिना किसी भी चैलेंज पर विचार नहीं किया जाएगा। चैलेंज विंडो के दौरान केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही चैलेंज स्वीकार किए जाएंगे।

यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वीकार कर ली जाती है, तो प्रोसेसिंग शुल्क पूरा वापस कर दिया जाएगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी; ईमेल, फैक्स या पत्र द्वारा भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर में सुधार का लाभ उस विषय के सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से दिया जाएगा, इसलिए एक ही प्रश्न पर बार-बार आपत्ति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं है।

UGC NET June 2026 Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी विवरण

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो अंतरिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार कर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से आपत्ति के निर्णय की जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि परिणाम से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी जाएगी।

Also read UP TGT 2022 College Allotment Result: यूपी टीजीटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 2373 को आवंटित हुई संस्था

UGC-NET June 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "UGC-NET June 2026: Answer Key Challenge से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
  4. इसके बाद आपके सामने 'View/Challenge Answer Key' और आपकी 'Recorded Responses' देखने का विकल्प दिखाई देगा।
  5. अंत में अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]