Trusted Source Image

SWAYAM January 2026 Exam city Slip 2026: स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षा की 'एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप' जारी

Saurabh Pandey | June 8, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 17 से 21 जून 2026 तक होने वाली SWAYAM जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए 'एडवांस एग्जाम सिटी स्लिप' जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है।

यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या चेक करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या चेक करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 'स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स' (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों के लिए जारी की गई यह एडवांस सिटी स्लिप परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी की गई एक अग्रिम सूचना है, ताकि उन्हें पहले से पता चल सके कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा और वे वहां जाने की व्यवस्था समय से कर सकें। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।

SWAYAM January 2026 City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर "SWAYAM January 2026 Advance City Intimation" से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें।

SWAYAM January 2026 City Slip 2026: यह एडमिट कार्ड नहीं है

आधिकारिक नोटिस में साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों के लिए जारी की गई यह एडवांस सिटी स्लिप परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी की गई एक अग्रिम सूचना है, ताकि उन्हें पहले से पता चल सके कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा और वे वहां जाने की व्यवस्था समय से कर सकें । परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।

SWAYAM Exam Dates 2026: 17 से 21 जून तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

एनटीए द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, स्वयम (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कुल 900 स्वयम कोर्सेस के सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) के लिए ली जा रही है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को अपने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'पासवर्ड' का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read NCST Internship Programme 2026: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड

किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या चेक करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपनी समस्या swayam@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications