SHRESHTA NETS 2024: नेशनल एंट्रेंस टेस्ट फॉर श्रेष्ठ परीक्षा तारीखों में बदलाव, अब 11 मई को एग्जाम
Saurabh Pandey | March 20, 2024 | 07:06 PM IST | 1 min read
नेशनल एंट्रेंस टेस्ट फॉर श्रेष्ठ (SHRESHTA NETS 2024) यह योजना 9वीं और 11वीं कक्षा के एससी छात्रों के लिए है, जिनकी पूरी स्कूल और छात्रावास फीस राज्य द्वारा वहन की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उच्च कक्षाओं में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ नेट 2024) की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। श्रेष्ठ नेट 2024 परीक्षा अब 11 मई को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की तारीख को देखते हुए एनटीए ने परीक्षा पहले कराने का फैसला लिया है।
श्रेष्ठ नेट 2024 आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल तक है। श्रेष्ठ नेट 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो 6 से 8 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए खुलेगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार श्रेष्ठ नेट 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट shreshta.ntaonline.in, Exams.nta.ac.in/ SHRESHTA पर उपलब्ध है।
आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, SHRESHTA NETS 2024 एडमिट कार्ड 6 मई को जारी किया जाएगा। एनटीए की तरफ से श्रेष्ठ नेट 2024 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। SHRESHTA NETS 2024 रिजल्ट परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह के भीतर घोषित किया जाएगा।
Shreshta NETS 2024 Exam Date: पात्रता
श्रेष्ठ नेट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के माता-पिता की आय प्रति वर्ष 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। कक्षा 8 और 10 में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र क्रमशः श्रेष्ठ नेट कक्षा 9 और 11 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read Bihar Board 10th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब तक होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
SHRESHTA NETS 2024 क्या है?
अनुसूचित जाति (एससी) के मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रेष्ठ योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत देश भर में कक्षा 9 और 11 के लिए सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए लगभग 3,000 एससी श्रेणी के छात्रों का चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा