NEET UG 2026: एनटीए ने नीट परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर फैल रहे ‘पेपर लीक’ दावों को लेकर जारी की सूचना
Abhay Pratap Singh | April 19, 2026 | 07:03 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीएससी नर्सिंग, BVSc & AH सहित अन्य यूजी चिकित्सा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 3 मई, 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर फैल रहे ‘पेपर लीक’ के दावों को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावे पूरी तरह फर्जी हैं और अभ्यर्थियों को ऐसे भ्रामक सोशल मीडिया चैनलों से दूर रहने की सलाह दी है।
एनटीए ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “टेलीग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर नीट के पेपर के बारे में अफवाहें फैलाने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें। ऐसे स्कैम का शिकार न बनें। केवल एनटीए की वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल से मिलने वाले आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।”
परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि, “गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे चैनलों को ब्लॉक किया जा रहा है।” नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीएससी नर्सिंग, BVSc & AH सहित अन्य यूजी चिकित्सा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 3 मई, 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Also read NEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर राजेश शुक्ला नाम के यूजर ने एनटीए से पूछा, आपके गोपनीय दस्तावेज टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर कैसे लीक हो रहे हैं? कुछ लोग परीक्षा प्रश्नपत्र होने का दावा कर रहे हैं-उन्हें ये पेपर कैसे मिल रहे हैं? क्या वे प्रिंटिंग प्रेस से प्राप्त कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी क्यों नहीं है?
आगे कहा, “यह गिरोह हर साल सक्रिय रहता है, फिर भी अब तक त्वरित और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?” एक्स यूजर को जवाब देते हुए एनटीए ने लिखा, “ये सभी फर्जी हैं और इन्हें धोखेबाजों द्वारा शेयर किया जा रहा है। छात्रों को इनसे दूर रहना चाहिए और अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से परीक्षा के दिन वैध पहचान पत्र लाने को कहा है। एक अन्य पोस्ट में लिखा, नीट यूजी 2026 नजदीक है। तैयार रहें। वैलिड आईडी, ड्रेस कोड और परीक्षा के नियम मायने रखते हैं। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपको नुकसान न हो। नवीनतम अपडेट के लिए एक्स हैंडल @NTA_Exams या वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल