CUET PG 2026 Advisory: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के संबंध में जारी की एडवाइजरी, मार्किंग स्कीम जानें
Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 06:55 PM IST | 3 mins read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या मोबाइल फोन सहित कोई भी अन्य निजी सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा अधिकारी निजी सामान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे और ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) परीक्षा 2026 के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। सीयूईटी पीजी परीक्षा कल 6 मार्च से शुरू हो रही है, जो 27 मार्च तक चलेगी।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थान सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को आधार के माध्यम से पंजीकरण करने का विकल्प दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने आधार के माध्यम से पंजीकरण नहीं किया , उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा स्थल पर अपना सत्यापन करवाने के लिए समय से पहले (गेट बंद होने के समय से कम से कम 1 घंटा पहले) पहुंचना होगा।
CUET PG 2026 Advisory: एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
- परीक्षा केंद्र का स्थान
- केंद्र पर पहुंचने का समय
- केंद्र के गेट बंद होने का समय
CUET PG 2026 Advisory: परीक्षा एडवाइजरी
- सीयूईटी पीजी परीक्षा शुरू करने से पहले स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहा प्रश्न पत्र उसी कोड का है जिसे उन्होंने चुना है।
- अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकते।
- यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर जाता है, तो उसे उसी स्लॉट में पुनः प्रवेश करने और परीक्षा जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को, यदि उनकी विकलांगता मानक के अनुसार है, तो एक घंटे की परीक्षा के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- परीक्षा हॉल से बाहर निकलते समय, रफ शीट्स दिए गए ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है या परिणाम रोक दिया जा सकता है।
CUET PG 2026 Exam Day: परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दस्तावेज
- एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार को कम से कम दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
- एक पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।
- उम्मीदवार को सरकार द्वारा जारी कोई भी मूल और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसमें पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड (फोटो सहित)/आधार/राशन कार्ड/फोटो सहित आधार नामांकन संख्या होनी चाहिए।
CUET PG 2026: मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए एडवाइजरी
मधुमेह से पीड़ित छात्रों को परीक्षा कक्ष में चीनी की गोलियां/फल (जैसे केले/सेब/संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच आदि जैसे पैक्ड खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
CUET PG 2026 Marking Scheme: मार्किंग स्कीम
- सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
- बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
CUET PG 2026 Exam: परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) होगी। इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी/ हिंदी) में होंगे, केवल निम्नलिखित को छोड़क-
- भाषाओं के प्रश्न पत्र
- एम. टेक (Higher Sciences) के प्रश्न पत्र
- आचार्य के प्रश्न पत्र (हिंदू अध्ययन, बौद्ध दर्शन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को छोड़कर)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा