NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें
Santosh Kumar | September 16, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा 22-24 जनवरी और 28-30 जनवरी, 2027 के बीच आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। 31 जनवरी को बफर तारीख के तौर पर तय किया गया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाली प्रमुख परीक्षाओं के लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर आज एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से जारी किया गया। एनटीए कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, जेईई मेन 2027 एग्जाम डेट की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसका मकसद उम्मीदवारों को एग्जाम डेट और अवधि के बारे में पहले से जानकारी देना है, ताकि वे पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।
NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए एग्जाम कैलेंडर जारी
एनटीए एग्जाम कैलेंडर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का नीचे तालिका में दिया गया है-
|
परीक्षा का नाम |
संभावित एनटीए परीक्षा तिथि |
|---|---|
|
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) |
6 दिसंबर 2026 |
|
स्वयं |
8 से 12 दिसंबर 2026 |
|
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल |
13 दिसंबर 2026 |
|
यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र) |
14 से 19 दिसंबर 2026 (बफर: 20 और 21 दिसंबर) |
|
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र) |
20 से 21 दिसंबर 2026 |
|
आर्मी कैडेट्स कॉलेज |
4 जनवरी 2027 |
|
श्रेष्ठ (नेट्स) |
10 जनवरी 2027 |
|
एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा |
10 जनवरी 2027 |
|
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा |
21 से 30 जनवरी 2027 (बफर: 31 जनवरी) |
|
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा |
31 जनवरी 2027 |
|
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) |
7 फरवरी 2027 |
|
एनआईटीटीटी (नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग) पार्ट-1 |
26 से 27 फरवरी 2027 |
|
सीयूईटी पीजी |
1–5, 8, 12–20, 24–25 मार्च 2027 (बफर: 30 और 31 मार्च) |
|
एनआईटीटीटी पार्ट-2 |
5 और 7 मार्च 2027 |
Also read CSIR UGC NET Score Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून स्कोरकार्ड csirnet.nta.nic.in पर जारी
NTA Exam Calendar 2026-27: परीक्षा की तिथि टेंटेटिव
कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं और प्रशासनिक, शैक्षणिक या अन्य कारणों से इनमें बदलाव हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड, आंसर की और परीक्षा के नतीजों से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साफ किया है कि एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 किसी परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं है। हर परीक्षा के लिए विस्तृत जानकारी वाले बुलेटिन और अलग-अलग नोटिस बाद में जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 व 4 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 की प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की सुविधाएं 22 से 27 सितंबर तक खुली रहेंगी; 27 सितंबर को रजिस्ट्रेशन दोपहर 3 बजे और पेमेंट शाम 6 बजे बंद हो जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल