Santosh Kumar | May 10, 2025 | 07:16 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 से 16 मई तक होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) UG 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 3 जून 2025 तक देश और विदेश के केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने 13 से 16 मई 2025 के बीच कुछ शहरों में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इनमें चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी केंद्र, पंजाब के कुछ शहर और राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उपर्युक्त सभी शहरों के उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी और शेष परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी किए जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा के लिए को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन हुए हैं।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 पर परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवार सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ लाना न भूलें।
Also readCUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप cuet.nta.nic.in पर जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कुल 256 विश्वविद्यालय, 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं।
यदि किसी भी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।