Santosh Kumar | September 26, 2026 | 08:39 AM IST | 1 min read
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा में कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और लगभग 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। ये डिजिटल सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और लगभग 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
यह परीक्षा 5 साइंस विषयों में आयोजित की गई: लाइफ साइंसेज, केमिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज। ई-सर्टिफिकेट तीन कैटेगरी में जारी किए गए हैं-
सर्टिफिकेट पर कैंडिडेट की योग्यता कैटेगरी साफ तौर पर बताई गई है। ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर, आईडी लॉग इन करना होगा।
सफलतापूर्वक लॉग इन करने पर, ई-सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा; कैंडिडेट्स को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रूप से सेव कर लेना चाहिए। कैंडिडेट्स सर्टिफिकेट पर नाम, योग्यता कैटेगरी और अन्य विवरणों को ध्यान से जांच लें।
यदि किसी कैंडिडेट को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर ईमेल करके मदद ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिसूचना देखें।
आयोग द्वारा 19 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों/प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।
Abhay Pratap Singh