BET 2025 Registration: बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा के लिए nta.ac.in पर करें पंजीकरण, अंतिम तिथि 28 मार्च
Abhay Pratap Singh | March 4, 2025 | 06:10 PM IST | 2 mins read
जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अनुसंधान करने के लिए डीबीटी - जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार के लिए बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा (BET) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा 2025 (BET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर एनटीए बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एनटीए बीईटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च है। आवेदकों को रात 11:50 बजे तक बीईटी 2025 फीस जमा करने का समय दिया गया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बीईटी 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 30 से 31 मार्च तक खुली रहेगी।
बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,300 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपए है। एनटीए बीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा 13 मई (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।
बीईटी परीक्षा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अनुसंधान करने के लिए डीबीटी - जूनियर रिसर्च फेलोशिप (DBT JRF) के पुरस्कार के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। बीईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा 2025 का माध्यम अंग्रेजी है।
आवेदन की अंतिम तिथि तक कैंडिडेट की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एनटीए बीईटी 2025 पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए बीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
DBT BET 2025 Application Form: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बायोटेक्नोलॉजी पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट dbtbet2025.ntaonline.in पर विजिट करें।
- कैंडिडेट आवश्यक विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी