AIAPGET 2025 Admit Card: एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जारी, 4 जुलाई को एग्जाम
Santosh Kumar | June 30, 2025 | 05:43 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एआईएपीजीईटी 2025 (ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा एआईएपीजीईटी 2025 परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
एनटीए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2025 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
AIAPGET 2025 Admit Card: एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी
एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा और उम्मीदवारों को इसे वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 में कोई गलती नहीं होनी चाहिए और एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना जरूरी है।
अगर किसी अभ्यर्थी को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो वे एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। एआईएपीजीईटी सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
AIAPGET 2025 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET पर जाएं।
- एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक एआईएपीजीईटी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
एआईएपीजीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना हॉल टिकट और एक वैध आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]CUET UG Result 2025 Live: सीयूईटी यूजी रिजल्ट डेट 4 जुलाई, फाइनल आंसर की जारी; कटऑफ जानें
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डेट और टाइम से जुड़ी हर अपडेट इस वेबसाइट पर देखने को मिलेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल