एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट हुए शामिल
Press Trust of India | August 5, 2025 | 04:44 PM IST | 1 min read
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
जयपुर: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश करने पर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।
शहर में एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक पर हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।
पायलट ने कहा, “मुख्यमंत्री को उनके सलाहकार कैसी सलाह दे रहे हैं। राजस्थान में भाजपा सरकार बने पौने दो साल हो गए हैं, लेकिन पूरे राज्य में, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप पड़ा है। जयपुर में किसी को पता नहीं कि किस मंत्री की चल रही है किसकी नहीं चल रही। अधिकारी हावी हैं।”
Also read उच्च स्कूली कक्षाओं में पढ़ाई छोड़ने की दर चिंताजनक, 12वीं तक जीईआर घटकर 58%: अधिकारी ने कहा
उन्होंने कहा कि छात्र संघ के चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव में हार जीत महत्वपूर्ण नहीं, चुनावी प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। पायलट ने इस दौरान आगे कहा कि, “नौजवानों को चुनाव से दूर रखकर ये तानाशाही रवैया... यह सीख दिल्ली से मिल रही है।”
शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर जाना चाहा, लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेड्स लगा रखे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। एनएसयूआई मांग कर रही है कि राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल